चेतन योगी, देवास। मध्यप्रदेश के देवास के नेमावर में गुरुवार शाम बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से निकल रही एक बारात पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बैंड-बाजे की तेज आवाज और आतिशबाजी के बीच बाराती डांस में मस्त थे, तभी मधुमक्खियां भड़क उठीं और सीधे लोगों पर टूट पड़ीं।

इंदौर में ड्रग्स नेटवर्क पर वार: चंदननगर पुलिस ने एमडी के साथ तस्कर दबोचा, राजस्थान कनेक्शन उजागर

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए

कुछ ही सेकंड में माहौल बदल गया। जो बाराती थोड़ी देर पहले डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। किसी ने गमछे से चेहरा ढंका तो कोई दुकान और वाहनों के पीछे छिप गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी भागकर खुद को बचाया।

नवकारसी विवाद में बवाल गहराया: धमकी के आरोप, डिलीट मैसेज और ‘डार्क रूम’ मीटिंग पर सीधा टकराव

तब जाकर बारात दोबारा आगे बढ़ सकी

करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई, तब जाकर बारात दोबारा आगे बढ़ सकी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं कि ऐसा किसी दूल्हे और बाराती के साथ न हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m