शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में कांग्रेस के किसान आंदोलन और नेशनल हाईवे जाम पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR के बाद सियासत गरमा गई है। पुलिस प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई विधायक और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा– मुबारक हो मेरे प्रदेश के किसानों… भाजपा सरकार आपसे डर गई है। खलघाट सहित पूरे प्रदेश में किसानों के हक़ की आवाज़ उठी तो भाजपा ने समाधान नहीं, FIR का रास्ता चुना। मेरे नाम सहित कांग्रेस के कई विधायकों और सैंकड़ों नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
क्या किसानों के लिए MSP मांगना अपराध है? क्या फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली की बात करना गुनाह है? सुन ले मोहन सरकार – “कांग्रेस किसानों के लिए लाठी भी खाएगी और अगर जेल भी जाना पड़ा तो उमंग सिंघार 100 बार तैयार है” डर आपकी FIR में दिख रहा है, किसानों की आवाज़ में नहीं। अन्नदाता की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

