शरद पाठक, छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बाजार इलाके में एक तथाकथित ‘बाबा’ के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह बाबा एक युवती के सहारे इलाके के युवकों को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलता है। क्षेत्रवासियों ने शनिवार को बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और आरोपी बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लोगों का आरोप
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि बाबा एक युवती को अपने साथ रखता है और उसी युवती के जरिए युवकों को फंसाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साजिश के तहत अब तक चार युवकों को झूठे रेप केस में फंसाकर उनसे पैसा ऐंठा जा चुका है। लोगों ने कहा कि बाबा युवकों को धमकाता है कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो युवती के जरिए उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। इस वजह से कई युवक परेशान हैं और चुपचाप पैसे देते जा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी बाबा और युवती की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

