Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 मई 2026) की खबरों में सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री; बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल को पीएम मोदी ने किया प्रमाण; पंजाब के कैबिमनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार; तमिलनाडु में आज से ‘विजय सरकार’ प्रमुख रहा।

1. सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री

बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री बन गए है. सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था. लेकिन वे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बन रहे हैं.

पढ़े पूरी खबर……

2. पंजाब के कैबिमनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता Sanjeev Arora को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है।

पढ़े पूरी खबर……

3. तमिलनाडु में आज से ‘विजय सरकार’

तमिलनाडु में चुनावी नतीजे जारी होने के बाद से मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने के लिए तैयार है। विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे।थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में होगा। बता दें कि पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ लेने की सलाह दी।

पढ़े पूरी खबर……

4. बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल को पीएम मोदी ने किया प्रमाण

बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री बन गए है. सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन नबीन जैसे NDA सरकार के 20 से अधिक मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया. पीएम मोदी की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण हुआ. लेकिन इस शपथ ग्रहण से पहले एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

देश के नए CDS बने एनएस राजाः केंद्र सरकार ने शनिवार को एन. एस. राजा सुब्रमणि को भारत का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह अनिल चौहान की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है. यह नियुक्ति देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में एक बड़े बदलाव का संकेत है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि पदभार ग्रहण करने की तारीख से सैन्य मामलों के विभाग में भारत सरकार के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले, वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक थल सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) और मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे. (पूरी खबर पढ़े)

सेक्स फॉर जॉब: घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा (John Mahama) ने “सेक्स फॉर जॉब्स” यानी नौकरी के बदले यौन संबंध मांगने की प्रथा को अपराध घोषित करने की मांग की है। इसे घाना में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते लैंगिक शोषण पर सरकार की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। यह प्रथा लैंगिक शोषण का एक गंभीर रूप है, जो बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में असमानता के कारण घाना में गंभीर रूप से बढ़ रही है. (पूरी खबर पढ़े)

विजय के फैन ने खुद को लगाई आगः तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नतीजे आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर सस्पेंस बरकरार है. एक तरफ जहां बंगाल में सरकार का गठन हो चुका है. सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है वहीं विजय तमिल नाडु में सबसे अधिक सीट लेन के बावजूद सीएम पद की शपथ नहीं ले पा रहे हैं. बता दें 108 सीटें जीतकर तमिल नाडु में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी विजय की TVK इस समय बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिशों में जुटी है. विजय लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात पर मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सस्पेंस छंटा नहीं है. (पूरी खबर पढ़े)

ममता बनर्जी ने नहीं बदली सोशल मीडिया प्रोफाइलः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की करारी हार के बावजूद ममता बनर्जी के तेवर में नरमी नहीं आई है. एक तरफ बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी अपने पांच मंत्रियों के साथ बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है. शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनके बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ हटा लिया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे ‘पूर्व मुख्यमंत्री’शब्द का इस्तेमाल करने से परहेज किया. (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m