Rajasthan News: जयपुर के शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पहुंचे थे। जहां उन्हें युवाओं का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान भीड़ में से एक युवक निकला और उसने दीपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

क्या हुआ था उस वक्त?
वायरल वीडियो में के अनुसार अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के कंधे पर सवार होकर मंच की तरफ बढ़ रहे थे। तभी अचानक भीड़ से एक शख्स ने पहले उनके गले का गमछा खींचा और फिर एक के बाद एक कई जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। इस अचानक हुए हमले से वहां हड़कंप मच गया। दीपके के साथ मौजूद समर्थकों ने तुरंत हमला करने वालों को धर दबोचा और जमकर कुटाई कर दी।
मैं गांधी-अंबेडकर का अनुयायी हूं
इस थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने अपना पहला बयान दिया। दीपके के अनुसार ये हमले डर और कायरता की निशानी हैं। मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और शांति से अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। धर्मेंद्र प्रधान को फौरन इस्तीफा देना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, हमला करने वाले एक युवक ने चिल्लाते हुए कहा कि वह राष्ट्रवादी है और ये जिहादी मानसिकता वाले लोग हैं, जो पेपर लीक का बहाना बना रहे हैं।
5 लोग गिरफ्तार, मोबाइल चोरी का भी डर
जयपुर पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई है। पुलिस ने रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह और निकेत नाम के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग कानोता, बगरू और सीकर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अजीब बात यह रही कि इस हंगामे के बीच वहां कई लोगों के मोबाइल भी चोरी हो गए। मंच से बार-बार अनाउंसमेंट होती रही कि लोग अपना फोन सुरक्षित रखें, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे अपना काम कर गए।
800 लोगों की ही थी अनुमति
बता दें कि इस प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने पहले ही सख्त शर्तें तय की थीं। कार्यक्रम में 800 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते थे। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों से तिरंगा और किताब लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी, लेकिन शहीद स्मारक पर हालात काबू से बाहर होते दिखे।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

