अबोहर। पंजाब में लगातार बदल रहे मौसम के बीच रविवार को एक दर्दनाक हादसे में डेयरी संचालक की जान चली गई। तेज आंधी और तूफान के दौरान सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचाने के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, कंधवाला रोड निवासी 40 वर्षीय दविंदर कुमार रोजाना की तरह मोटरसाइकिल पर दूध की सप्लाई देने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव से सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दविंदर कुमार अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

सावधानी ही सुरक्षा
मौसम विभाग द्वारा तेज आंधी, बारिश या तूफान की चेतावनी जारी होने पर लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। विशेष रूप से पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के आसपास खड़े होने या वाहन चलाने से परहेज करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
- कांग्रेस का अनूठा अंदाज: नास्ते के डिब्बों पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश, AICC पर्यवेक्षक अहेर ने कहा- मतदाता सूची की पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए जरूरी
- एनकाउंटर में घायल आरोपी ने उगला पिपली आश्रम फायरिंग का सच, जानिए पिस्टल सप्लाई करने वाले का रोल
- जैसलमेर आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 3 नवंबर को होगी संसदीय रक्षा समिति की अहम बैठक
- शहीद स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां तेज: सीएम नायब सैनी और मंत्री अनिल विज ने लिया गांधी ग्राउंड का जायजा
- शोषण… धर्म परिवर्तन… और फिर ‘केरल स्केप प्लान’, दिनेशपुर पुलिस ने ऐन वक्त पर बिगाड़ा आरोपी का खेल
