चंडीगढ़। पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने एक बार फिर से बड़ी नाराजगी जताई है। किसान संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। खबर है कि 24 जून को पंजाब में भाजपा के सभी ऑफिस और प्रमुख नेताओं के घर के बाहर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंकेंगे। इसके किए किसानों ने बड़े स्तर में तैयारी की है। कई किसान एकजुट होकर अपनी मांग सरकार के सामने रखने वाले हैं।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अमेरिका-भारत समझौता देश के कृषि क्षेत्र और विभिन्न आर्थिक ढांचों को कॉर्पोरेट हाथों में सौंपने जैसा है। अगर सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। यह समझौता सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र और देश की आर्थिक संप्रभुता पर हमला है।

किसानो को होगा आर्थिक नुकसान
उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय किसानों और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके विरोध में कल पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
- UP Weather Update : प्रदेश के इन जनपदों में आज जमकर बरसेंगे बादल, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- जीवन सूक्त : मेरे हिस्से की धूप क्यों है छांव सी – संदीप अखिल
- Weather news: 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी का दौर, जानें अपने जिले का हाल
- 26 August 2026 Rashifal : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ
- 26 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का गणेश स्वरूप में श्रृंगार दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन


