रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी कुंअर घनश्याम सिंह प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा के दरबार पहुंचे। उन्होंने माई के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
भारी मतों से जीत का दावा
मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बेहद आश्वस्त नजर आए। ‘न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़’ से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है और वे इस उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
Datia By-Election: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में डॉ. नरोत्तम का नाम
दिग्गज नेताओं का मिला साथ
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह (राहुल भैया) ने भी माई के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों ही नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर पार्टी की जीत और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दिग्गजों की इस मौजूदगी से साफ है कि कांग्रेस इस उपचुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ रही है।
महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2% राहत और भत्ता लापताः कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला केंद्र

तुर्की मॉडल पर पूर्व IAS नियाज खान और महमूद मदनी आमने-सामने : ‘पहनावा बदलने’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

