चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही बगावत के बीच आखिर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट की शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बैठक तय हो गई है। इस बैठक में कई अहम निर्णय हो सकते हैं। वही भूपेश ने यह भी साफ कह दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे कांग्रेस द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों से बघेल चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से मिल रहे थे, जबकि चन्नी गुट ने दूरी बनाई हुई थी। शुक्रवार को भी बघेल ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की उपनेता अरुणा चौधरी से मुलाकात की।
बघेल ने कहा दो टूक
भूपेश बघेल से लगातार चन्नी गुट के समर्थक पार्टी के इन निर्णय पर विचार करने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन हाईकमान के सख्त रुख के कारण चन्नी और उनके समर्थक नेता अब बैठक के लिए राजी हो गए हैं। बघेल ने भी स्पष्ट किया है कि हाईकमान का फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा।
यह होंगे बैठक में शामिल
जानकारी मिली है कि चन्नी गुट की बघेल के साथ बैठक शनिवार सुबह 11 बजे विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर होगी। इसमें चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल होंगे।
- बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, बिहार में ठप रहा 50 हजार करोड़ का कारोबार, ATM भी खाली
- रात को अचानक खुल जाती है नींद, बार-बार ऐसा होना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
- रेवाड़ी में बीजेपी नेता के भतीजे की हत्या: दोस्त ने पत्नी से अफेयर के शक में लोहे की रॉड से मार डाला
- 22 लाख रुपये और मारपीट से परेशान रिटायर्ड ESI ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में खुला राज
- दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल का कूड़े का पहाड़ घट रहा, आखिर कहां ठिकाने लगाया जा रहा कचरा?



