सोहराब आलम, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा में नवरात्र पूजा के बीच पिपरा बाजार दूकान मे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से तकरीबन आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख होने की खबर है। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन्वर्टर ब्लास्ट के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जाता, तब-तक आधा दर्जन दुकान और संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

ये भी पढ़ें- नवादा में पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही का वीडिया बनाने से मना करने पर विवाद, 11 लोग गिरफ्तार