PM नरेंद्र मोदी ने 4 राज्यों में हुए MLC चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस पर बड़ा तंज कसा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में हुए 28 MLC सीटों के चुनाव को लेकर X पर कांग्रेस से सवाल किया कि उसने कितनी सीटें जीतीं. पीएम ने पूछा कि यह चुनाव तो आपके मनचाहा प्रोसेस बैलेट पेपर पर हुआ है. उन्होंने MLC चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस को घेरा है.
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत चार राज्यों में हुए MLC चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है.
MLC की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती के बीच PM मोदी का यह बयान आया है. उन्होंने ‘X’पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है. 28 सीटों में से कांग्रेस को जीरो सीट मिली है। खास बात यह रही कि ये चुनाव ईवीएम से नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से हुए थे.
चुनाव के नतीजों ने वाकई सबको चौंका दिया है. MLC चुनाव में कांग्रेस का बहुत खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. 28 MLC सीटों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है. आपको बता दें कि MLC चुनाव में बैलेट पेपर से हुए हैं.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन चार बड़े राज्यों में चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि बताईए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?
कांग्रेस लगातार NDA सरकार और चुनाव आयोग से चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल पूछती रही है. यहां तक कि उन्होंने “वोट चोरी” के गंभीर आरोपों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन भी किए हैं. MLC की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती के बीच PM मोदी का यह बयान आया है. अब तक NDA 15 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस किसी भी सीट पर आगे नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

