रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया. इसके साथ ही उनका आज छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है. केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में ACB/EOW की छापेमार कार्रवाई, कोयला, सराफा, रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची अधिकारियों की टीम

जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह की माता का भोपाल एम्स में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार ग्राम जैत, सीहोर में होगा. इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए दुःख की इस घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएँ शिवराज सिंह एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m