अजय सैनी भिवानी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी को धर्म सेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया यगा है। धर्मसेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गांव दिनोद में पहुंचने पर मोहित चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोहित चौधरी को लड्डुओं से तोला गया और उन लड्डुओं को गांव में वितरित किया गया।
धर्मसेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाए जाने की जिम्मेदारी मिलनेण पर मोहित चौधरी ने कहा कि हमारी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी यह है कि प्रत्येक व्यक्ति तक (आखिरी गांव के आखिरी छोर तक) जो भी आदमी अपनी बात व समस्या सरकार को बताना या सरकार तक पहुंचाना चाहता है। उसको धर्मसेना संस्था वहां तक पहुंचाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जा रहे हैं। लगभग गांवों में बेसिक डिमांड आती है, हमारा प्रदेश कृषि का प्रदेश है हरियाणा। यहां पर बिजली व पानी की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों से बात की जाती है। जब अधिकारियों से बात की जाती है तो स्वयं यह कहते हैं कि हमारे पास गांव के व्यक्ति को भेजे, हम सामने बैठकर उसकी दिक्कत को दूर करेंगे।
मोहित चौधरी ने कहा कि यह कोई पार्टी नहीं है, यह केवल एनजीओ है। हमारा खुला दरबार है। जिसमें किसी भी पार्टी से चाहे वह कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो या आप का हो, अगर उसकी कोई समस्या है या बात है। वह रखना या बनाता चाहता है तो धर्मसेना के दरवाजे उनके लिए खुले हैं और आखिरी छोर तक उसकी मदद करने का प्रयास करेंगे।
- मिशन मोड में यूपी के स्कूल! 3 महीने में टेस्ट होगी बच्चों की पढ़ाई, आने वाली है मैथ-साइंस किट
- Delhi Police: पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘संपर्क सभा’, कमिश्नर ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा
- खाद-बीज की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं! छपरा पहुंचे विजय सिन्हा ने किसानों को दिया भरोसा
- Rajasthan Panchayat Election 2026: 27 जिलों में कहां-कहां पड़ेंगे वोट? देखें पंचायत समितियों की पूरी लिस्ट
- आखिर कब तक दबकर राजनीति करेंगे? डरना नहीं है बड़के भइया से… अखिलेश पर राजभर का तंज, स्वामी प्रसाद पर बोले- अपनी औकात…

