संजय वाणी, आलीराजपुर। भीषण गर्मी के बीच आलीराजपुर नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बैंड-बाजे, मालाओं और नारों के साथ विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और गांधीगिरी के माध्यम से प्रशासन तक जनता की नाराजगी पहुंचाई।
आलीराजपुर नगर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उसके बाद नगर की गंभीर बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: PM Modi की सीख भूल गए मंत्री! खंडवा में मिनिस्टर के काफिले पर मचा बवाल, अपील कुछ और सड़क पर दिखा कुछ और
बड़े-बड़े दावे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह विरोध किसी व्यक्तिगत विरोध का नहीं बल्कि जनता की पीड़ा और परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास है। महेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेशभर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आलीराजपुर नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। दिन हो या रात, कभी भी बिजली बंद हो जाती है, जिससे आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
शिकायत के बाद भी सुधार नहीं
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, मरीज, विद्यार्थी और व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। रातभर बिजली गुल रहने से लोग गर्मी और उमस में जागने को मजबूर हैं। कई मोहल्लों में पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है क्योंकि बिजली नहीं रहने से मोटर और पंप बंद पड़े रहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हालत में हैं।
ये भी पढ़ें: सिंधिया-दिग्विजय सिंह मानहानि केस: ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, परिवादी के बयान दर्ज
कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग समय पर सुधार कार्य नहीं करता। आए दिन फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता बिजली बिल समय पर जमा करती है, लेकिन बदले में उन्हें पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और आम परिवार गर्मी में परेशान हैं।
कांग्रेस ने दी ये चेतावनी
महेश पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल कांग्रेस ने गांधीगिरी का रास्ता अपनाते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है, लेकिन यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और जर्जर तारों को नहीं बदला गया, तो आने वाले दिनों में विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी आमजन की आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, राजेंद्र टावली, सुरेश शारडा, चीतल पवार, अजहर चंदेरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

