Admission Fair 2026 : रायपुर. अफेयर्स, जो कि एशिया के अग्रणी एजुकेशन फेयर के आयोजकों में से एक हैं, अब 20-21 मई, 2026 को रायपुर में अपने सबसे लोकप्रिय एडमिशनस फेयर की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं. यह 2 दिवसीय कार्यक्रम ‘बेबीलॉन कैपिटल’ में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चलेगा. यह फेयर कक्षा 12वीं के छात्रों, माता-पिता और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए खुला है, जो कि हायर एडजुकेशन करने में रुचि रखते हैं.
यह एडमिशन फेयर भारत के वर्तमान शिक्षा परिदृश्य को देखते हुए बेहद प्रासंगिक है. इस फेयर में देशभर के 30 से अधिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के संस्थानों के साथ-साथ एडमिशन डायरेक्टर से सीधे संवाद कर छात्र अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं. यहां कक्षा 12वीं या उससे आगे के पाठ्यक्रम विकल्प, फीस, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, स्कॉलरशिप विकल्प समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां सटीक, विश्वसनीय और नवीनतम रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी. खास बात यह है कि यह सारी जानकारी छात्रों को एक ही छत के नीचे और कुछ ही घंटों में मिल जाएगी.
अफेयर्स एग्जीबिशन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और सीईओ विवेक शुक्ला ने कहा कि हम एक बार फिर रायपुर में ‘एडमिशन फेयर’ आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. हमारा उद्देश्य छात्रों को भारतीय उच्च शिक्षा में हो रहे बदलावों से अपडेट रखना और उन्हें अपने भविष्य को लेकर इन्फोर्मड डिसीजन लेने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि यह एडमिशन फेयर छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक मंच साबित होगा और एक बेहतर करियर की शुरुआत का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.
इस एडमिशन फेयर में भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को showcase किया जाएगा, जिसमें Manipal Academy of Higher Education (MAHE), Amity University Raipur, Symbiosis Skills University – Indore & Pune, VIT – Mauritius, Bharati Vidyapeeth (Deemed to be University) – Pune, SRM University – Chennai, Ramapuram & Tiruchirappalli Campus, Symbiosis Institute of Technology – Nagpur, O.P. Jindal University – Raigarh, Chhattisgarh, IMS Unison University – Dehradun, Parul University – Vadodara & Goa, NITTE University – Mangalore, Nitte, Bangalore, Bennett University – Greater Noida, Mahindra University – Hyderabad, Apollo Knowledge Institutions, Alliance University – Bengaluru, MIT World Peace University – Pune, Goa, MIT Vishwaprayag University – Solapur, Maharashtra, Noida Institute of Engineering and Technology (NIET) – Greater Noida, DIT University – Dehradun, GMRIT Deemed to be University – Rajam, Andhra Pradesh, Aditya University – Kakinada, Andhra Pradesh, ICFAI University, MATS University – Raipur, The Institute of Company Secretaries of India (ICSI), ArizeNxt Overseas – Durg, Chhattisgarh जैसे और भी बहुत से कॉलेज शामिल है.
फेयर के आयोजक रितेश जयसवाल ने कहा कि अफेयर्स एग्जीबिशंस एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित यह एडमिशनस फेयर, पिछले दो दशकों से अधिक समय से भारत के सबसे अग्रणी और पुराने हायर एजुकेशन फेयर में से एक है. भारत के हजारों प्रमुख संस्थानों के भरोसेमंद, इस एडमिशन फेयर का मकसद देशभर के 12 से अधिक शहरों के छात्रों को प्रमुख विश्वविद्यालयों से जोड़ना है, जिनमें से कई NAAC से मान्यता प्राप्त और NIRF QS रैंक वाले हैं.
यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है और इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण https://admissionsfair.in/raipur/ पर शुरू हो चुका है. छात्रों को कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

