चंडीगढ़. नवंबर के शुरू होते ही अब हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है लेकिन पंजाब में अभी भी दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। सुबह और रात की अगर बात करें तो अब ठंडी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद लोगों को ठिठुरन होने वाली ठंडी का एहसास होने लगेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पूरी तरह से सर्दी 15 नवंबर से शुरू हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 15 नवंबर के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखी जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में 15 नवंबर के पहले भी ठंडी बढ़ सकती है।

बीते दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में ठंडी का अहसास होने लगा है। यहां 24 घंटे में जालंधर में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्म फाजिल्का जिला रहा है। यहां पर तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों का तापमान इससे नीचे ही रहा है।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


