मिथलेश गुप्ता, जशपुर। खरीफ सीजन शुरू होते ही जशपुर जिले में किसानों की खाद और बीज को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक ओर किसान खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं, तो दूसरी ओर नकली खाद और बीज के कारोबार की चर्चाओं ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।


इसी क्रम में आज कृषि विभाग की टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र के खाद और बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं अनियमितता और अवैध भंडारण की आशंका पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया है।

कृषि विभाग ने सभी नमूनों को परीक्षण के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

