इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में नकली घी और चर्बी कांड पर बड़ी कार्रवाई जारी है। एक सप्ताह पहले जहां से भारी मात्रा में चर्बी, चमड़ा और हड्डियां बरामद हुई थीं, वहां अब एक्शन देखने को मिल रहा है। परदेशीपुरा-बेगमपुरा इलाके में अवैध निर्माण और कारोबार पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। 5 हजार स्क्वायर फीट का निर्माण यहां अतिक्रमण के रूप में चिन्हित कर तोड़ा गया है। संकरी गली में बुलडोजर नहीं पहुंचा तो हथौड़े चलाकर ही निर्माण तोड़ दिया गया।
खंडवा के परदेशीपुरा-बेगमपुरा क्षेत्र में उस जगह पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई है, जहां से कथित नकली घी बनाने के लिए चर्बी और अन्य वेस्ट मटेरियल मिला था। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सिटी एसपी और नगर निगम आयुक्त समेत भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद है। मुख्य आरोपी अनवर कुरैशी पर रहवासी इलाके में अवैध कारोबार और प्रदूषण फैलाने का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि साल 2023 में ही उसका लाइसेंस खत्म हो चुका था, इसके बावजूद यहां वेस्ट मटेरियल का कारोबार जारी था।
ये भी पढ़ें: MP में नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाशः पशुओं की चर्बी, मांस और हड्डियों से बन रहा था, 200 किलो घी जब्त
बीते शुक्रवार को नगर निगम, जिला प्रशासन, पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 1380 किलो चर्बी, 2700 लीटर चर्बी का तेल और करीब 8 क्विंटल चमड़ा-हड्डी जब्त की थी। सैंपल जांच के लिए मथुरा लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट के बाद और सख्त धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया था, जिसमें 14 इंच मोटी दीवारें बनाई गई थीं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान संकरी गली के कारण जेसीबी मशीनें मौके तक नहीं पहुंच सकीं, जिसके चलते मजदूरों को हथौड़ों से ही तोड़फोड़ करनी पड़ी। यह पूरा अवैध कारोबार हिमालय हाइड्स ऑयल ट्रेडर्स नाम की कंपनी की आड़ में चलाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में जानवरों की चर्बी और खाल का अवैध धंधा बेनकाब, मुख्य आरोपी अनवर कुरैशी सलाखों के पीछे
खंडवा नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने बताया कि स्लाटर हाउस से वेस्ट मटेरियल निकलता है। उसकी आड़ में अवैध तरीके से कार्य की जा रहा था। 2023 में ही अनवर कुरैशी का स्लाटर हाउस के वेस्ट मटेरियल खरीदने का लाइसेंस समाप्त हो गया था। इसके बाद वह अवैध तरीके से कारोबार कर रहा है। इसमें दो नगर निगम के कर्मचारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिसमें स्लाटर हाउस प्रभारी जाकिर अहमद और सहायक राजस्व निरीक्षक अमित अग्रवाल को सस्पेंड किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

