राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड के ऊमरी में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर बवाल मच गया। सींगपुरा में बीते मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों के अनुसार तीन अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: शिवपुरी में शराब के खिलाफ हल्लाबोल: कहीं बंदूक, कहीं भजन-कीर्तन तो कहीं टॉवर पर चढ़ी महिलाएं, वीडियो वायरल
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को ग्रामीणों ने थाना ऊमरी पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: कटनी कोर्ट और हाईकोर्ट में नेहा पच्चीसिया की जानकारी में अंतर, FIR मामले में फैसला सुरक्षित
BSP ने की ये मनाग
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश भैया के नेतृत्व में प्रतिमा टूटने से परेशान ग्रामीण थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने, प्रतिमा स्थल पर दूसरी प्रतिमा स्थापित करने, CCTV कैमरे लगाने और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने की मांग रखी।
यह भी पढ़ें: इंदौर में जर्जर मकान गिरने से दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं की मौके पर मौत, 4 घायल अस्पताल में भर्ती
जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य सबूतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



