Asian Games 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही एशियन गेम्स में मीराबाई के उस पदक का इंतजार भी खत्म हो गया, जो अब तक उनके खाते में नहीं था। पीएम मोदी ने मीराबाई चानू को मेडल जीतने पर बधाई दी है।

मुकाबले में मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। वहीं उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 215 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। री सोंग गम ने इस दौरान स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन उठाने में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल

मीराबाई का सिल्वर मेडल भारत के लिए भी खास है। देश को एशियन गेम्स की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में आखिरी पदक 1998 में मिला था। तब कर्णम मल्लेश्वरी ने महिलाओं की 63 किलोग्राम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

इसके बाद भारत को एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग पदक के लिए 28 साल इंतजार करना पड़ा। अब मीराबाई ने यह सूखा खत्म कर दिया है।

2023 में चोट के कारण चौथे स्थान पर रही थीं

मीराबाई के लिए यह पदक इसलिए भी अहम है क्योंकि 2023 एशियन गेम्स में उन्हें निराशा हाथ लगी थी। जांघ की चोट के कारण उनके क्लीन एंड जर्क के प्रयास प्रभावित हुए थे और वह चौथे स्थान पर रही थीं।

इस बार उन्होंने शानदार वापसी की और 198 किलोग्राम का कुल वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया।

री सोंग गम के सामने कड़ी चुनौती

फाइनल में मीराबाई को री सोंग गम की चुनौती मिली। उत्तर कोरियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। उन्होंने कुल 215 किलोग्राम वजन उठाया और गोल्ड मेडल जीता।

री सोंग गम के प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन—तीनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

मीराबाई की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने मीराबाई के दृढ़ संकल्प और निरंतरता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां देश को प्रेरित करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को मीराबाई पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H