शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में लालटेन लेकर विद्युत प्रदाय व्यवस्था में सुधार की मांग की। साथ ही सरकार से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

एमपी में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग पहुंचकर अफसरों को ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बिना पूर्व सूचना के रोजाना 1 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश में सरप्लस बिजली होने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: छात्रों की गूंज को लेकर युवक कांग्रेस में घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में पदाधिकारियों का फूटा गुस्सा, अपराधियों को VIP पास बांटने के आरोप

कटौती का कारण पूछने पर विभाग सिर्फ मेंटेनेंस का हवाला देता है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा कौन सा मेंटेनेंस है जो सालभर चलता रहता है। पहले ही आम जनता पर भारी-भरकम बिजली बिल का बोझ है और ऊपर से पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस ने सरकार से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m