नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में आज किसानों ने बढ़ती महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक पटेल के नेतृत्व में किसानों ने बैलगाड़ी रैली व पैदल मार्च करते ए आक्रोश रैली प्रदर्शन किया। इस दौरान धान के समर्थन मूल्य 3100, गेहूं का 2700 रूपये प्रति किंवटल देने, बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानो के साथ कांग्रेसी भी शामिल हुये।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका वारासिवनी में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार, व्यापारियों से की जा रही मनमानी वसूली तथा लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़ रहे दाम,नीट पेपर लीक सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल के नेतृत्व में वारासिवनी के जय स्तंभ चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके पहले विधायक कार्यालय से प्रारंभ हुई पैदल रैली के साथ ही विधायक विवेक पटेल को बैलगाड़ी हांकते हुये देखा गया। इसके अलावा कुछ किसानों ने कांधे पर धान व गेहूं की बोरियों को रखा हुआ था।

विधायक विवेक पटेल ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को खाद नहीं मिल रही और खाद की किल्लत बनी हुई हैं। नहरों की सफाई नहीं हो रही है जिससे वे सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। आवास बनाने के लिये रेत नहीं मिल रही। डीजल की महंगाई और केंन में किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा। किसानों को बिजली नहीं मिल रही, समर्थन मूल्य की घोषणा की गई लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल व गैस की दरें बढ़ने का असर किराना से लेकर तमाम खादय सामग्री की दरें बढ़ गई हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी तरफ हांहाकार मचा हुआ है और लोग परेशान हैं। सरकार किसान, मजदूर सभी के विरोधी हैं। हम किसानों के समर्थन में हैं और हमेशा साथ रहेगें। कांग्रेस के शासन में तमाम सामग्री की दरें कम थी वह आज दूगूनी से अधिक हो गई हैं। इसके लिये केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। नीट पेपर लीक हो रहे हैं। छात्रों ने आत्महत्या कर ली।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m