शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों के बीच विवाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। निगम मुख्यालय में आयोजित सभी दरोगाओं की बैठक के बाद बाहर निकलते ही अधिकारियों के बीच जमकर तीखी बहस और नोकझोंक हो गई।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद 66 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव! उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर चेतावनी जारी

एएचओ ने एचओ को दी देख लेने की धमकी

मुख्यालय के बाहर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब एक जूनियर अधिकारी ने अपने ही सीनियर को खुलेआम धमकी दे डाली। नरेला विधानसभा के जोन 9 में पदस्थ Health Officer सुमंदर शर्मा को Assistant Health Officer बलवीर मालिक ने खुलेआम धमकी दी।

ये भी पढ़ें: बदहाली के आंसू रो रहा राजधानी का ‘सैर सपाटा’, करोड़ों की सुविधाएं ठप! निगम पर बढ़ा आर्थिक बोझ

बहस के दौरान एएचओ बलवीर मालिक ने रौब झाड़ते हुए कहा कि मैं किसी मंत्री की भी नहीं सुनता! निगम मुख्यालय में बैठक खत्म होने के ठीक बाद परिसर के बाहर हुई इस बयानबाजी और तनातनी से वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m