Bihar Monsoon Session: बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज मंगलवार 22 जुलाई को तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सत्र के तीसरे दिन यानी की आज राजकीय विधेयकों पर चर्चा, उनके पारित कराने की प्रक्रिया तथा अन्य सरकारी कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही आवश्यक सरकारी कार्यों के निपटारे, सदन के एजेंडे में शामिल विषयों पर विचार-विमर्श और अन्य संसदीय प्रक्रियाओं का भी संचालन किया जाएगा।
हंगामेदार हो सकता है सत्र का तीसरा दिन
मानसून सत्र का तीसरा दिन काफी हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष के सदस्य दिल्ली में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए सदन परिसर में नारेबाजी कर सकते हैं। गौरतलब है बीते दो दिन भी विपक्षी सदस्यों ने नीट पेपर लीक मुद्दे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है। ऐसे में आज बुधवार को एक बार फिर से मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार दिख रहे हैं।
काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे थे विपक्ष के नेता
बिहार मानसून सत्र के आज दूसरे दिन राजद समेत विपक्ष के सदस्य काली पट्टी बांधकर विधानसभा परिसर में पहुंचे और नीट पेपर लीक और दिल्ली में हुए लाठीचार्ज को लेकर अपना विरोध जताया। राजद सदस्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की।
राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि, जिस तरह की स्थिति बनी है, उसमें केंद्र सरकार को धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेना चाहिए था। नीट पेपर लीक मामले पर जो मांग विपक्ष का है, उस पर सरकार जवाब क्यों नहीं दे रही है? उन्होंने कहा कि, बिहार में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस क्या कर रही है? बंटी यादव हत्या में पुलिस ने क्या किया? सब ने देखा है। शराब तस्करी का आरोप लगाकर मामला को नया रूप देकर पुलिस अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि न्याय कौन देगा? सरकार को इसका जवाब देना होगा।
शिक्षा व्यवस्था पर अपने विधायकों से घिरी सरकार
मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में सरकारी स्कूलों की मौजूदा हालात को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा होना पड़ा। खास बात यह रही कि विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी शिक्षा व्यवस्था की कमियों को गिनाते हुए सदन में प्रमुखता से अपनी मांग को सामने रखा।
बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने सदन में कहा कि, राज्य के कई सरकारी स्कूलों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि, उनके क्षेत्र के एक विद्यालय में केवल दो कमरों में 565 बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। जीवेश कुमार ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ऐसे हालात में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी? हम उनका भविष्य किस प्रकार सवार पाएंगे?
राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में…
iगौरतलब है कि कल मंगलवार को नीट पेपर लीक और दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लेते हुए उन्हें छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा। हालांकि कुछ देर बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें- ‘बहस की बात कर पीछे हट गए राहुल’, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा आरोप


