Bihar Top News Today 11 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 11 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

तेजस्वी का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी द्वारा लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील करने पर तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए उनपर हमला बोला है। तेजस्वी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी का एक्लि 2024 के लोकसभा चुनाव का है, जिसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि विपक्ष आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। वहीं, दूसरे क्लिप में पीएम मोदी लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब? पढ़ें पूरी खबर………

सम्राट सरकार का सख्त फरमान जारी

सीएम सम्राट चौधरी ने आज सोमवार (11 मई) को सहयोग शिविर से संबंधित सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (http://sahyog.bihar.gov.in) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, यदि संबंधित पदाधिकारी 30 दिनों के भीतर आवेदन का निष्पादन कर आदेश पारित नहीं करते हैं, फाइल लंबित रखते हैं अथवा कार्य में कोताही बरतते हैं, तो वे स्वतः 31वें दिन निलंबित हो जाएंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…….

पटना में शराबबंदी की खुली पोल

राजधानी पटना में आज सोमवार (11 मई) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सचिवालय स्थित विकास भवन के गेट नंबर-6 के पास नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव कार्यालय के बाहर बने शौचालय के डस्टबिन से खाली शराब की बोतलें बरामद हुई। बोतल मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया। पढ़ें पूरी खबर…….

छात्र की चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी में आज परीक्षा देने आए एक छात्र सरेआम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोटवा थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल परिसर की है। मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव निवासी विद्या यादव के 25 वर्षीय पुत्र रितेश यादव के रूप में हुई है, जो बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने के लिए कोटवा कॉलेज आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज परिसर से बाहर निकला, उसी गांव के रहने वाले सरोज यादव ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर………

पप्पू यादव का प्रियंका गांधी पर हमला

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर अपने तेवरों से बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने न केवल अपनी ही समर्थित पार्टी कांग्रेस को आईना दिखाया, बल्कि समूचे विपक्ष की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े किए। प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने अपनी उपेक्षा का दर्द भी साझा किया। पप्पू यादव ने सीधे तौर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पिछले दो वर्षों से बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…..

नितिन नबीन ने पिता की दो श्रद्धांजलि

बिहार भाजपा के कद्दावर नेता और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 77वीं जयंती सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पटना के शास्त्री नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उनके पुत्र और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नितिन नवीन ने अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का संपूर्ण जीवन समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहा। पढ़ें पूरी खबर…….

गोली लगने से प्रेमी की संदिग्ध हालत में मौत

राजधानी पटना में आज सोमवार (11 मई) को गोली लगने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने प्रेमिका और उसकी मां के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि प्रेमिका और उसकी मां ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर………..

सूफी नगर गोलीकांड का पर्दाफाश

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के सूफी नगर मोहल्ले में 23 अप्रैल को हुई भीषण गोलीबारी की घटना का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। यह मामला न केवल आपसी रंजिश का है, बल्कि इसमें विश्वासघात और सुपारी किलिंग का भी पुट सामने आया है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि जिस जमीन के टुकड़े के लिए यह खूनी खेल खेला गया, उसमें जान लेने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का करीबी ही निकला। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपितों, बेचू मियां उर्फ लंगड़ा और मन्नू को रिमांड पर लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर……….