Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 12 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट की इस बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और प्रशासनिक से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 10 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। पढ़ें पूरी खबर…………..

Bihar STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख घोषित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 आयोजित करने जा रही है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने STET 2026 को लेकर यह जानकारी दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिया जाएगा। STET के जरिए बिहार के कक्षा 9-10 और 11-12 के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता तय की जाती है। पढ़ें पूरी खबर………….

सीवान में फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या

बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सीवान जिले से सामने आया है, जहां आज बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को बाइक सवार चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया। बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी को बीच रास्ते में घेरकर गोली मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पूरा मामला जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। पढ़ें पूरी खबर…………….

BPSSC SI मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग के अंतर्गत अवर निरीक्षक (SI) मद्य निषेध के 78 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1,33,718 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,560 उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग द्वारा कुल रिक्तियों के मुकाबले लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। पढ़ें पूरी खबर………..

पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?

बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है। दरअसल नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के नेताओं में भी शराबबंदी को लेकर मतभेद देखने को मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा शराबबंदी की समीक्षा की मांग करने पर तंज कसते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि, राजस्व बढ़ाने के लिए शराबबंदी खत्म करने की दलील देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि, पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा? शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मानवता बेचकर कमाए गए पैसे से विकास संभव नहीं है। कुछ शराब प्रेमी और शराब माफिया चाहते हैं कि बिहार में शराबबंदी खत्म हो जाए, लेकिन सरकार समाजहित में इस कानून के प्रति प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर……………

पटना में दो नाबालिग छात्राओं ने आपस में रचाई शादी

राजधानी पटना में दो नाबालिग स्कूली छात्राओं ने अपने घरों से भागकर आपस में शादी कर ली है। यह अनोखा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अदालतगंज इलाके का है, जहां दोनों छात्राएं एक-दूसरे की पड़ोसी हैं। पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इस घटना ने पूरे इलाके और पुलिस प्रशासन दोनों को चौंका दिया है। दोनों नाबालिग होने के बावजूद अपने इस फैसले को लेकर पूरी तरह अडिग थीं और उनका कहना था कि वे अब एक ही छत के नीचे जीवन बिताना चाहती हैं। पढ़ें पूरी खबर…………

लापरवाही बरतने के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गयाजी जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस की भारी लापरवाही के कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एक रेप मामले में पीड़िता की शिकायत पर त्वरित और उचित कार्रवाई न करने के आरोप में मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचानपुर थानाध्यक्ष समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस विभाग में कड़ा संदेश गया है। पढ़ें पूरी खबर…………..

थानाध्यक्ष समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में महादलित समुदाय के मदन बैठा उर्फ मदन चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अदालत के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष सह वर्तमान लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद यह कानूनी कदम उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………….