Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 22 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…………
BPSC ने TRE-4 भर्ती के लिए जारी किया नया विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की नई तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा विभाग के तहत जारी विज्ञापन के अनुसार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में कुल 32,388 पदों के लिए 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यानी की छात्रों को फॉर्म भरने के लिए 1 महीने का समय मिलेगा। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 है। पढ़ें पूरी खबर………….
अभिनेता सोनू सूद ने की सीएम सम्राट से मुलाकात
मुसीबत के समय हमेशा दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे रहने वाले समाज सेवी और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद ने आज मंगलवार (22, सितंबर) को सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। यह मुलाकात लोक सेवक आवास में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता का हार्दिक स्वागत करते हुए इस मुलाकात को आत्मीय बताया। गौरतलब है कि सोनू सूद आज बिहार दौरे पर थे, जहां उन्होंने बाढ़ से पीड़ित कुछ जिलों का दौरा कर फंसे लोगों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया। पढ़ें पूरी खबर…………
तेजस्वी ने मांगा CM सम्राट का इस्तीफा
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। हाल ही में जमुई जिले से सामने आई एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सामने आया वीडियो बेहद शर्मनाक है और इसने पूरे देश में बिहार की छवि को धूमिल किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पूर्व बयानों पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने दावा किया था कि राज्य में कानून-व्यवस्था इतनी मजबूत है कि रात में भी कहीं आ-जा सकते हैं, कुछ नहीं होगा। तेजस्वी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि सम्राट चौधरी अपनी जुबान के पक्के हैं और उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…………..
नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या
बिहार के बेतिया में मामूली विवाद के बाद एक नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। यह पूरी घटना बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर चौक की है। सोमवार को चौक पर बैठने को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस हिंसक झड़प में दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर……………
वैशाली में EOU की छापेमारी
बिहार के वैशाली और हाजीपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के ठिकानों पर EOU की विशेष टीमों द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर मामलों को लेकर शुरू की गई है। पढ़ें पूरी खबर…………..
आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता- लखींद्र पासवान
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने सासाराम में एक समीक्षा बैठक के दौरान विपक्ष और आरक्षण पर बयानबाजी करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक देश में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, तब तक आरक्षण को समाप्त करने की बात तो दूर, कोई इसे छू भी नहीं सकता है। मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर……………..
जमुई घटना में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। दरअसल आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था जहां दोनों पीड़ित स्टूडेंट घूमने गए थे। इस दौरान पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई। उसके बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी है। मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………



