Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 06 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

तेजस्वी ने भंग की राजद की सभी सांगठनिक इकाइयां

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राजद ने अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से विचार-विमर्श करने के बाद तत्काल प्रभाव से राजद बिहार की प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर की सभी सांगठनिक इकाइयों को भंग कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………….

मंत्री दीपक प्रकाश ने ली एमएलसी पद की शपथ

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने आज गुरुवार (6 अगस्त) को विधान परिषद के नए सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने कक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान आरएलएम अध्यक्ष व उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा और उच्च सदन के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पढ़ें पूरी खबर………….

नौ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआहां गांव में एक बेहद ही दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौ महीने की गर्भवती एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में मृतका के चाचा के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…………

तेजस्वी ने बंटी यादव के परिवार को सौंपा 5 लाख का चेक

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार (6 अगस्त) को पार्टी कार्यालय पर बंटी यादव हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार ढांढस बंधाया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने मृतक बंटी यादव के पीड़ित परिवार के लिए बड़ा ऐलान करते हुए यह ऐलान किया कि मृतक बंटी यादव के दोनों बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उठाएगी। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बंटी यादव के परिवार के 5 लाख का चेक भी सौंपा। पढ़ें पूरी खबर…………

‘काम नहीं तो, दाम नहीं’, गिरिराज का राहुल पर निशाना

संसद के मौजूदा सत्र के दौरान लगातार हो रहे हंगामे और कार्यवाही के बाधित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने संसद में जारी गतिरोध को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए लोकसभा अध्यक्ष से सीधा आग्रह किया कि सीसीटीवी फुटेज और सदन के वीडियो की जांच कर यह देखा जाए कि कौन-से सांसद व्यवधान पैदा कर रहे हैं, और उनके नाम पर काम नहीं तो दाम नहीं का नियम लागू करते हुए वेतन व अटेंडेंस काट ली जाए। पढ़ें पूरी खबर………….

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल शिक्षा विभाग शनिवार को स्कूलों में आधे दिन की पढ़ाई यानी हाफ-डे व्यवस्था फिर से लागू करने का फैसला लिया है। इस प्रस्ताव पर अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए यह नया आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालन की समय-सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल पहले की तरह सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे, जबकि शनिवार को स्कूल केवल दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। पढ़ें पूरी खबर…………….

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 3 घायल

राजधानी पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह एक ऑटो यात्रियों को लेकर पटना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो के अंदर सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो में सफर कर रही एक महिला और उसकी बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मां-बेटी की इस तरह अचानक हुई मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर………..

डेहरी ईओ हत्याकांड में आरोपी ड्राइवर का कबूलनामा

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान उनके ड्राइवर मिथिलेश कुमार ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि छुट्टी न मिलने और लगातार प्रताड़ित किए जाने के तनाव में उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक विशेष टीम का गठन कर दिया है। घटना के दिन विमल कुमार और ड्राइवर मिथिलेश डेहरी से पटना के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी रोकने की बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर मिथिलेश ने बारुण-दाउदनगर नहर रोड पर वाहन रोक दिया और गाड़ी के अंदर रखा लोहे का राड निकालकर अधिकार पर उससे हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…………….