अमित पवार, बैतूल। Bike Catches Fire: इन दिनों गर्मी का तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में एमपी के बैतूल में शुक्रवार दोपहर को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक आग का गोला बन गई। भीषण आग ने देखते ही देखते ऐसा विकराल रूप ले लिया कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर भारी जाम लग गया।
यह भी पढ़ें: इंदौर के ‘अक्षय शर्मा’ हत्याकांड के तीन आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, 2 अभी भी पकड़ से दूर; जानें क्यों उतारा था मौत के घाट
दरअसल एक युवक अपनी बाइक को बंद हो जाने के बाद धक्का देकर ले जा रहा था। तभी कॉलेज चौक पर अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: मधुमक्खियों ने मचाया आतंक: खेत पर बकरी चराने गए परिवार पर किया हमला, दो बच्चों समेत चार घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आग और भी भड़क गई और पूरी बाइक चंद मिनटों में जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बाइक के सफर में सुरक्षा और सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

