राकेश चतुर्वेदी/संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब कुमार देव अब डॉ. महेंद्र सिंह की जगह नए प्रभारी का जिम्मा संभालेंगे। 

वहीं सतीश उपाध्याय की जगह रेखा वर्मा को सह प्रभारी का चार्ज दिया गया है। मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m