प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में जेल परिसर के अंदर जेल अधीक्षक का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है और डिप्टी जेलर समेत कई जेलकर्मी फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आ रहे है ।
READ MORE: Twisha Sharma Case: गिरिबाला-समर्थ की VC के जरिए होगी पेशी, AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है CBI
जानकारी के अनुसार यह वीडियो 9 जुलाई का बताया जा रहा है। इस दिन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज साहू का जन्मदिन था। जन्मदिन को खास बनाने के लिए जेल परिसर के भीतर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वायरल वीडियो में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल वर्दी में फिल्म अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री नीलम के सुपरहिट गाने “आपके आ जाने से…’पर फिल्मी अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ अन्य जेल सुरक्षाकर्मी और अधिकारी भी जश्न में शामिल नजर आ रहे हैं।
वीडियो में मंच पर जेल अधीक्षक के लिए केक काटने और ऑर्केस्ट्रा की व्यवस्था भी दिख रही है। एक अन्य वीडियो मे जेल अधीक्षक मनोज साहू को लोगों द्वारा हार पहनाकर बधाई दी जा रही है, जिसके बाद वह खुद भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं । वैसे इस मामले मे वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
डिप्टी जेलर ने दी सफाई
वहीं इस मामले में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल का कहना है कि बड़े साहब के जन्मदिन पर दिनभर के कामकाज की थकान और तनाव दूर करने के लिए जेल प्रहरियों के साथ डांस किया गया था ।
यह हो सकती है कार्यवाही
जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर दोनों सरकारी अधिकारी हैं। जेल के अंदर इस तरह का कार्यक्रम करना आचरण नियम का उल्लंघन माना जाता है । MP Jail Manual के अनुसार जेल परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और ड्यूटी के समय पार्टी/डांस करना नियम विरुद्ध है । इस मामले में संभागीय जांच बैठाकर लापरवाही, अनुशासनहीनता और सुरक्षा में चूक की कार्यवाही हो सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

