BJP To Launch Nationwide Campaign On SIR: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) रद्द करने को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के लिए वोट चोरी करनमे और वीपक्षी वोटरों को काटने का आरोप लगा रही है। एसआईआर पर मचे घमासान पर विपक्ष को जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी कमर कस ली है। SIR पर बीजेपी ने मेगा प्लान तैयार किया है। विपक्ष के आरोपों की काट के लिए भाजपा देशभर में अभियान चलाकर लोगों के सामने सही तथ्य रखेगी। पार्टी अगले हफ्ते से इस अभियान की शुरुआत कर सकती है। इस अभियान को लेकर पार्टी ने बाकायदा 24 पेजों की एक फैक्टशीट भी तैयार कराई है।

सूत्रों के मुताबिक अभियान को देशभर में प्रभावी ढंग से चलाने के लिए बीजेपी अपने सभी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपेगी। सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य नेता देशभर में बूथ स्तर तक जाकर जनता को तथ्यों के साथ जानकारी देंगे।

भारतीय जनता पार्टी की योजना है कि जनसंपर्क के जरिए लोगों तक तथ्यों और जानकारियों को पहुंचाया जाए, ताकि SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जा सके। अभियान के लिए बीजेपी की ओर से 24 पन्नों का एक विस्तृत डॉकेट तैयार कराया जा रहा है। 24 पेजों की इस फैक्टशीट में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे हर सवाल का तथ्यपूर्ण जवाब होगा चाहे सवाल 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट से काटने का हो या फॉर्म 6 और उसके साथ जोड़े गए डिक्लेरेशन का या फिर ECINET को लेकर उठाए जा रहे सवाल हो। इस फैक्टशीट में हर उस सवाल का जवाब होगा जो आम जनता के मन में चल रहा है। इस दस्तावेज का इस्तेमाल पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के दौरान करेंगे।

कांग्रेस शासनकाल में चुनाव आयोग के कथित दुरुपयोग को जनता के सामने रखेगी

बीजेपी इस अभियान के दौरान कांग्रेस के शासनकाल में चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों को भी जनता के सामने रखेगी। इसके जरिए पार्टी कांग्रेस के मौजूदा आरोपों का जवाब देने के साथ-साथ उसके शासनकाल में संस्थाओं की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाएगी।

सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा

जमीनी स्तर के साथ-साथ ही सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के बड़े नेता और मंत्री दिल्ली और देश में अलग अलग जगह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जहां एक तरफ विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे तो वही दूसरी ओर विपक्ष के द्वारा संस्थाओं के दुरुपयोग का मुद्दा भी जनता के सामने रखेंगे। पार्टी की कोशिश होगी कि देशभर में व्यापक स्तर पर लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जाए और SIR तथा चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया जाए।

असम में BJP ने INDIA ब्लॉक के खिलाफ जन जागरण जुलूस निकाला

असम में BJP ने INDIA ब्लॉक के खिलाफ जन जागरण जुलूस निकालना शुरू कर दिया है। असम BJP के अनुसार, राज्य भर में चलाए जा रहे इस कैंपेन का मकसद कांग्रेस की उस कोशिश के खिलाफ लोगों की राय इकट्ठा करना है, जिसमें वह भारत के चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध करके राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m