पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे सरकार विरोधी आंदोलन के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. PoK में दो हफ्ते से ज्यादा समय से लोग सड़कों पर सरकार और सेना का विरोध कर रहे हैं. दूसरी तरफ सरकार आम लोग का प्रदर्शन को दबाने की कोशिश में लगा हुई है. आंदोलन के बीच खाद्य सामग्री, ईंधन और दवाओं की कमी बढ़ने का दावा किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों और स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान प्रशासन पर सप्लाई रोकने का आरोप लगाया है.
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी जन आंदोलन को कुचलने के लिए इस्लामाबाद ने बेहद ही क्रूर रास्ता अपना लिया है.
आम लोगों पर बल प्रयोग और गोली चलाने के बाद भी पाक का तरकीब काम नहीं आया तो उसने PoK में भड़के जन आंदोलन और नागरिक विद्रोह को जबरन दबाने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए वहां आवश्यक खाद्य पदार्थों, ईंधन और जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी है.
जानकारी के अनुसार स्थानीय मीडिया को आसपास रहने वाले लोगों, ट्रक ड्राइवरों और विपक्षी नेताओं ने कहा है कि जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों को इलाके में घुसने से सरकार और सेना रोक रही है.
हालांकि दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों ने ऐसी किसी भी तरह की नाकेबंदी लागू होने की बात से इनकार कर दिया है.
जानकारी के अनुसार जो लोग खुद खैबर पख्तूनख्वा, रावलपिंडी और इस्लामाबाद जाकर सामान खरीद कर ला रहे हैं तो सीमा चौकियों पर ऐसे लोगों को रोका जा रहा है. पंजाब पुलिस के जवान राशन और दवाओं से लदे व्यावसायिक ट्रकों और निजी वाहनों को आगे नहीं जाने दे रहे हैं.
जिसके फलस्वरूप नतीजा यह है कि दर्जनों गाड़ियां हफ्तों से खड़ी हैं और सब्जियां जैसी खराब होने वाली चीजें सड़ रही हैं. समय पर नागरिकों को कोई भी समान या स्वास्थ्य संबंधी चीजें नहीं मिलने के कारण लोगों का जीवन नरक बनता जा रहा है.
पाकिस्तानी सरकार की इस क्रूर आर्थिक घेराबंदी के बावजूद अवाम का ये आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. रावलाकोट के ईदगाह मैदान में चल रहे विशाल धरने में पिछले दो हफ्तों के अंदर 70,000 से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं.
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चल रहे शटडाउन (बंद) की वजह से पहले से ही पीओके में आम लोगों के सामने संकट हैं. PoK में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित है और सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
‘

