न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के डुंगरीटोला के सुनसान स्थान पर झाड़ियों में दो दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक गोवर्धन कोल का शव झाड़ियों में पाया गया है। पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शव का शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों के दर्ज कराए गए शिकायत में संदेही व्यक्ति की पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि मृतक युवक दो दिन से घर से लापता था। इस संबंध में गुरुवार को परिजनों ने थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 22 सितंबर की रात मृतक गोवर्धन कोल गणेश विसर्जन की बात कहकर घर से निकला था। गोवर्धन की बाइक पर दो अन्य साथी भी सवार थे। लेकिन रास्ते में दो अन्य बाइक पर 2-2 सवार गांव के ही लोग मिले।
इसी दौरान गोवर्धन अपने साथियों के साथ किसी स्थल पर खाने-पीने लगे। तभी दो बाइक पर गांव से साथ चले अन्य साथी भी वहां पहुंचे। अन्य साथियों को पहुंचने के बाद गोवर्धन पेट्रोल लाने की बात कहते जाने लगा, तभी अन्य साथियों में एक ने उसकी बाइक की भी पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर अपने साले को साथ भेजा।
दोनों पेट्रोल टंकी से पेट्रोल लेकर वापस लौटे। इसके बाद गोवर्धन अपने दो अन्य साथी मिथुन, यादव को साथ लेकर घर की ओर चल दिया। इसी बीच दो अन्य साथियों ने गोवर्धन कोल की बाइक का पीछा किया और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान गोवर्धन के साथ रहे दोनों साथी भाग खड़े हुए।
पुलिस के अनुसार मृतक ने घटनास्थल से मारपीट किए जाने की जानकारी परिजनों को दी। लेकिन परिजन रात के समय खोजबीन के लिए निकले तो उन्हें गोवर्धन कहीं नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने उसे घटनास्थल से उठकर दूर झाड़ियों में फेंका था। फिलहाल पुलिस संदेही से पूछताछ करते अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


