कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के डुमना चौकी अंतर्गत क्षेत्र के महंगवा निवासी नितिन बैगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसओ) ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि नितिन 8 जून की शाम घर से निकला था, जिसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई।
READ MORE: गड़े धन के लालच में कारोबारी की नरबलि: नदी किनारे दफन मिला शव, 6 दिन में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
बता दें कि बाद में युवक का शव महंगवा खाटू श्याम मंदिर के पास जंगल में मिला। छात्र संगठन का आरोप है कि मामले में अब तक निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। संगठन ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो मृतक के परिजनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
READ MORE: ‘एक-एक सेकेंड कीमती’, साइबर ठगी मामले में एमपी हाईकोर्ट सख्त, 3 राज्यों के DGP को किया तलब
खमरिया टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि 9 जून को नाबालिग नितिन बैगा गुम हुआ था, जिसकी शिकायत दर्ज की गई थी। 30 तारीख को उसका शव बरामद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है, परिजनों के द्वारा ये मांग की गई कि जल्द से जल्द इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। टीआई के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है। वहीं शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

