CG Morning News : रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे. रायपुर में मुख्य कार्यक्रम लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे. अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवा इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे.

CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक होटल बेबीलॉन में आयोजित डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे. इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोक भवन में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे.

डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज

रायपुर. राजधानी रायपुर में आज डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा इसकी अध्यक्षता करेंगे. कार्यशाला में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल तकनीकों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने, ICJS और CCTNS के बेहतर उपयोग तथा न्यायपालिका, पुलिस और अभियोजन तंत्र के समन्वय पर मंथन होगा. NIC और NCRB के विशेषज्ञ तकनीकी प्रशिक्षण देंगे. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के एसपी, आईजी, डीजीपी और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे.

घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से मिलेंगे कांग्रेसी

रायपुर. प्रदेश में स्मार्ट मीटर व्यवस्था और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. एक अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है. आज कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे. इस दौरान महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भी भरवाए जाएंगे. 

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

विशाल कावड़ यात्रा

संस्थान – अग्रवाल युवा मंडल

स्थान- चिंताहरण मंदिर, समता कॉलोनी

समय- सुबह 7 बजे से.

वार्षिक बैठक

संस्थान- श्री गुजराती शिक्षण संघ

स्थान- देवेंद्र नगर

समय- सुबह 9 बजे से.

वृद्धाश्रम में फ्रेंडशिप डे

संस्थान – छत्रपति शिवाजी स्कूल

स्थान- अवंति विहार

समय- शाम 4 बजे से.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H