CG News : प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर पहुंचे. जहां वह पोड़ी (राछा) मे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

सीएम साय ने की बड़ी घोषणाएं
- रामसागर तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपये.
- माताओ और बहनों के लिए आजीविका भवन निर्माण की घोषणा.
- साहू समाज भवन हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा.
- नवागढ़ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन की घोषणा.
- नवागढ़ में नया धान खरीदी केंद्र भवन की घोषणा.

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय बिलासपुर जिले के लिए रवाना हो गए.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

