पंजाब के मौसम को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी हो गया है। पंजाब में शीत लहर के साथ बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सचेत किया है।
पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला है। अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है।
4 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा और राज्य में फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में हालात सामान्य रहने वाले हैं और यहां मौसम सामान्य रहेगा। पंजाब के फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मनसा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी और मौसम विभाग ने किसी अन्य जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

इन जिलों में होगी बारिश
पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके पहले भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, एक बार फिर से 4 जनवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो जाएगा। इसका असर मैदानी इलाकों के साथ-साथ पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर भी पड़ेगा। 4 जनवरी को पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 5-6 जनवरी को पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बारिश की भी संभावना है। अगर यह वेस्टर्न डिस्टर्बन्स कायम रहा तो यह साल की पहली बारिश होगी।
- मानसून में गीले बाल बांधना पड़ सकता है भारी, टूटने-झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
- ‘जो खुद कबूल कर रहा हो…’, जंतर-मंतर मारपीट मामले पर राजद का बड़ा बयान, थाने पहुंचे CJP नेता
- शेखपुरा से नाबालिग गिरफ्तार, डॉ. दंपति से 30 लाख रंगदारी मामले में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश
- अनोखा प्रदर्शन! 3 साल में बनी 68 लाख की सड़क सालभर में हुई जर्जर, गड्ढों में धान के साथ बेशरम के पौधे रोपकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश…
- कान्हा की धरती से योगी की हुंकार, कहा- बाबर-औरंगजेब के अनुयायियों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे



