चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में सोमवार सुबह 7 बजे एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। यह इमारत काफी समय से खाली पड़ी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
यह इमारत डीसी ऑफिस और एक प्रसिद्ध शोरूम के पास स्थित थी। जानकारी के अनुसार, यह इमारत 1970 के आसपास बनाई गई थी।
प्रमुख स्थान पर स्थित थी इमारत
यह इमारत शहर के एक प्रमुख स्थान पर स्थित थी और पांच मंजिला थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत गिरने के वक्त ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा धमाका हुआ हो। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्रशासन ने पहले ही की थी सील
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इमारत में करीब दो महीनों से मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इसमें दरारें आ गई थीं। मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही 27 दिसंबर को इस इमारत को सील कर दिया गया था।

किराए पर दी गई थी इमारत
सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रोहित ने बताया कि इमारत सुबह 7:15 बजे ढही। यह इमारत मालिक द्वारा किराए पर दी गई थी और किरायेदार इसके मरम्मत कार्य करवा रहे थे। इसे पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ठेकेदार या अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
- कंवर समाज को 90 लाख की सौगात: सीएम साय ने हर साल महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, बोले- संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है करमा तिहार
- 1 करोड़ का बीमा और बच्चों को 8 लाख… यूपी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा
- आइसक्रीम खाने से स्कूल गेट पर जहरीली आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार, मुंह में जलन और खून आने से मचा हड़कंप
