CM Bhajanlal Sharma meets PM Modi: देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद परिसर में हुई इस शिष्टाचार भेंट की चर्चा अब गलियारों में जोरों पर है, क्योंकि इसमें राजनीति के साथ-साथ भारतीय शिल्प कला का एक बेजोड़ संगम देखने को मिला है।

11 नेशनल अवार्ड वाले जांगिड़ परिवार का कमाल
दरअसल, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की एक बेहद खूबसूरत और दिव्य प्रतिमा भेंट की है। सूत्रों ने बताया कि इस मूर्ति के पीछे एक बड़ी गौरवशाली कहानी छिपी है। इसे जयपुर के मशहूर कलाकार मोहित जांगिड़ ने तैयार किया है। गौरतलब है कि मोहित का परिवार पिछली चार पीढ़ियों से चंदन की नक्काशी का काम कर रहा है और इस हुनर के लिए इस परिवार के 11 सदस्यों को अब तक ‘नेशनल अवार्ड’ मिल चुका है।
नक्काशी में दिखी भक्ति और शक्ति
सूत्रों के अनुसार, जब पीएम मोदी ने इस प्रतिमा को देखा तो वे इसकी बारीकी देख दंग रह गए। पूरी प्रतिमा को शुद्ध चंदन की लकड़ी पर उकेरा गया है। इसमें जयपुर की सदियों पुरानी शिल्पकला की झलक साफ दिखती है। नवरात्रि के समय मां दुर्गा की यह भेंट शक्ति और भक्ति का प्रतीक मानी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- नींद में आई मौतः मकान में आग लगने से जिंदा जलकर बुजुर्ग दंपति की गई जान, घटना जानकर दहल उठेगा दिल
- अग्निवीरों की सेवा 2 साल बढ़ाने पर बोले अवधेश प्रसाद, हमारी सरकार आई तो 24 घंटे में खत्म होगी योजना
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- गया जंक्शन पर सक्रिय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
- देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, दो बार हुए जोरदार ब्लास्ट; 3 घंटे बाद पाया गया काबू
