मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितता और चढ़ावा चोरी के आरोपों पर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट में कथित दान अनियमितता के आरोपों पर महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. पिछले पांच वर्षों के दान, चढ़ावे और कीमती वस्तुओं के रिकॉर्ड का ऑडिट किया जाएगा. राज ठाकरे ने

मुख्यमंत्री ने मंदिर के पिछले पांच साल के सभी दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट में कथित दान और चढ़ावे की अनियमितताओं को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. CM देवेंद्र फडणवीस ने मंदिर ट्रस्ट की पिछले पांच वर्षों की दान और चढ़ावे से जुड़ी सभी आर्थिक गतिविधियों की विस्तृत जांच और वित्तीय ऑडिट कराने के आधिकारिक निर्देश दिए हैं.

जांच में यह देखा जाएगा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान मंदिर ट्रस्ट को कितना दान और चढ़ावा मिला और उसका रिकॉर्ड किस तरह रखा गया. कीमती वस्तुओं और अन्य दान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी की पूरी जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है.

उल्लेखनीय है कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर और कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. यह विवाद तब सामने आया, जब राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे में से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की राशि का गबन किया जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m