CM Rekha Gupta React On Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का रिएक्शन आ गया है। दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने सीजेपी को कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी यानी आप ( AAP) की बी टीम करार दिया। साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली की तारीफ भी की।
दिल्लीCM रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और विपक्ष के रवैये को राजनीतिक पाखंड बताया। साथ हीकहा है कि दिल्ली की सड़कों पर आज जो भी हुआ, वह दु्र्भाग्यपूर्ण है।
सीएम रेखा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- दंगों के दोषी पर चुप्पी! महिलाओं के शोषण के आरोपों पर चुप्पी! और दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र बचाने का ड्रामा! कल JNU ने छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोपों के मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल एकोइजम को प्रोफेसर पद से बर्खास्त किया। आज अदालत ने दिल्ली दंगों से जुड़े एक और मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया। उन्होंने लिखा- राहुल गांधी का ‘Smash the Patriarchy’ कहां गया? केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी कहां गई? अपने नेताओं पर उठे गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस और AAP दिल्ली की सड़कों पर हंगामा कर रही हैं। जवाबदेही से भागने के लिए अराजकता का सहारा लेना लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक पाखंड है।
दिल्ली सीएम ने लिखा- देशवासियों द्वारा रिजेक्टेड नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी बी-टीम CJP के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं। आख़िर ये नेता, अपनी नॉनस्टॉप हार की खीझ, जनता पर उतारने पर क्यों तुले हैं? सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है? काम पर जाने वाले कर्मचारियों, रोज कमाकर परिवार चलाने वाले श्रमिकों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी, सुरक्षा और शांति से भी बड़ी हैं?
कांग्रेस परिवारवाद और अवसरवाद से ग्रसित दल
उन्होंने लिखा- दिल्ली ने विकास के लिए वोट दिया। जनता के अभूतपूर्व आशीर्वाद के कारण @narendramodi जी, भारत की निर्वाचन राजनीति के इतिहास में, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बने। लेकिन परिवारवाद और अवसरवाद से ग्रसित दल, इस जनसमर्थन को हज़म ही नहीं कर पा रहे। अराजकता के साधक और ख़ुद को दिल्ली का मालिक की उपाधि देने वाले अरविंद केजरीवाल, राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्लीवासियों की शांति और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात रहे, दिल्ली बंधक बनाने की छूट नहीं मिलेगी। लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने और जनादेश को चुनौती देने की राजनीति का डटकर मुकाबला होगा।
सीएम ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की
सीएम रेखा ने कहा, “मैं दिल्ली पुलिस के जवानों को विशेष रूप से साधुवाद देती हूं। उन्होंने धैर्य नहीं खोया। पूरी जिम्मेदारी और सूझबूझ से हालात को संभाला और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सीएम रेखा ने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा, सुविधा और सामान्य जनजीवन में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आने पाए। कानून अपना काम पूरी दृढ़ता से करेगा।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

