CM Rekha Gupta Attack On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) मामले में हाईकोर्ट में अपना पक्ष खुद रख रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सवालों के घेरे में आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल की वकालत पर सीएम रेखा गुप्ता ने निशाना साधा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों वह खुद को वकील की तरह पेश कर रहे हैं और अपने बचाव में अदालतों का रुख कर रहे हैं। अपने बचाव में अदालतों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की है। अब कोर्ट पर भरोसा की बात कह रहे हैं। सीएम ने कहा कि देश की जनता का न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंततः न्याय जरूर मिलेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता से यह कहना चाहती हूं कि वह व्यक्ति जिसने हमेशा लोकतंत्र की अवहेलना की, जिसने हमेशा सरकारी एजेंसियों पर उंगली उठाई। जिसने भी उनके खिलाफ दो शब्द कह दिन, उनको कटघरे में खड़ा कर दिया। जब-जब उनको अपने खिलाफ शब्द सुनाई दिए उन्होंने उनको कोसना शुरू कर दिया।

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के संदर्भ में रेखा ने कहा कि जब आपके पक्ष में फैसला आया तो आपने तमगे पहना दिए कि इससे बढ़िया कोई व्यक्ति हो ही नहीं सकता। आज आपने न्यायपालिका की ओर उंगली उठानी शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी की नेता ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास कोई बही खाता नहीं,पर उनकी बात मानी जानी चाहिए. ऐसा वो कहते फिरते हैं। दिल्ली की जनता उनका यह व्यवहार देख रही है। सीएम ने कहा कि मैं ऐसे गैंग को बताना चाहती हूं कि न्याय होकर रहेगा, वह जनता के गुनाहगार हैं और जनता भी न्याय कर के रहेगी।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m