नोएडा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (20 सितंबर 2026) को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. सीएम यहां गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में युवाओं और महिलाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. उनके दौरे को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है.

इसे भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 IPS और 31 PPS अफसरों के तबादले; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वालों के लिए डायवर्जन

चिल्ला रेड लाइट से महामाया फ्लाईओवर होते हुए एक्सप्रेसवे से परी चौक और जीरो पॉइंट जाने वाले वाहनों को डीएनडी फ्लाईओवर से पहले रजनीगंधा की ओर जाने वाले कट से डायवर्ट किया जाएगा. वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-37 अंडरपास, भंगेल एलिवेटेड, कुलेशरा और सूरजपुर होकर आगे जा सकेंगे.

फिल्मसिटी और डीएनडी से आने वालों का रूट बदला

डीएनडी टोल और फिल्मसिटी से एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर भेजा जाएगा. इसके बाद वाहन सेक्टर-18 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग से आगे जा सकेंगे.

कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 से आने वालों को वैकल्पिक रास्ता

कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड, हाजीपुर, सेक्टर-93, एल्डिको चौक, एनएसईजेड तिराहा, कुलेशरा और सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा. वहीं हाजीपुर और सेक्टर-82 से आने वाले वाहनों को सेक्टर-93 कट से सेक्टर-93 और सेक्टर-92 की ओर भेजा जाएगा. इसके बाद वाहन फेस-2 और डीएससी मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे.

इसे भी पढ़ें- UP एटीएस ने वाराणसी में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को मार गिराया, 30 लाख का इनाम था

ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वालों के लिए भी रूट डायवर्ट

परी चौक से नोएडा आने वाले वाहनों को सूरजपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन कुलेशरा, फेस-2 और भंगेल एलिवेटेड होकर नोएडा की ओर जा सकेंगे. यमुना एक्सप्रेसवे से जीरो पॉइंट उतरकर नोएडा आने वाले वाहनों को भी परी चौक की ओर भेजा जाएगा. पुलिस ने लोगों से यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है.