शशांक द्विवेदी, खजुराहो। Khajuraho Group of Monuments के मुख्य पश्चिमी समूह मंदिर परिसर में आयोजित ‘Yoga for Healthy Aging’ थीम आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन योग महोत्सव में योगाभ्यास के बाद ब्रेकफास्ट पैकेट वितरण के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पैकेट लेने के लिए अचानक भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी जल्दी-जल्दी पैकेट लेने में जुट गए और कई लोग एक से अधिक पैकेट लेकर जाते दिखाई दिए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि योग महोत्सव के आयोजन में सिर्फ 800 लोग ही शामिल हुए थे। इस तरह की तस्वीर कहीं न कहीं आयोजन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे आयोजनों में अलग-अलग काउंटर, सीमित वितरण, व्यवस्थित लाइन व्यवस्था होना जरूरी होता है।

