CSK vs GT IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के पहले और सीजन के 37वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीम आमने-सामने है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गिल ने बताया कि इस मुकाबले के लिए अरशद खान को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किया है। जबकि, CSK की प्लेइंग 11 में उर्विल पटेल की वापसी हुई है।

CSK और GT दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक 7-7 मुकाबले खेल लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पिछला मैच 103 रनों के बड़े अंतर से जीतकर जबरदस्त लय में नजर आ रही है, जहां उसने मुंबई को करारी शिकस्त दी थी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस लगातार दो मुकाबले हारकर दबाव में है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई 3 जीत के साथ 5वें स्थान पर है, जबकि गुजरात भी 3 जीत के बावजूद 7वें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में आज मुकाबला बेहद अहम होने वाला है।
बता दें कि CSK और GT के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
CSK बनाम GT हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल इतिहास में CSK और GT के बीच मुकाबला हमेशा बेहद कड़ा रहा है। दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 4 बार बाजी मारी है। आंकड़े पूरी तरह बराबरी पर हैं, ऐसे में आज का मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम बढ़त हासिल करती है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो चेन्नई में इस समय गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है, और मुकाबला दिन में होने के कारण खिलाड़ियों के लिए चुनौती और बढ़ जाती है। पिछली भिड़ंत में CSK की स्पिन जोड़ी को अच्छी मदद मिली थी और उम्मीद है कि इस मैच में भी खासकर दूसरे हाफ में स्पिनर्स को फायदा मिल सकता है। आईपीएल 2026 में अब तक इस मैदान पर 3 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 2 मुकाबले चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं, जबकि एक मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। दिन का मैच होने की वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकता है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

अगर इस मैदान के ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां अब तक 94 मैच खेले गए हैं, जिनमें 53 मैच (56.38%) पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 41 मुकाबले (43.62%) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने 48 मैच (51.06%) जीते हैं, वहीं टॉस हारने वाली टीम ने 46 मैच (48.94%) में जीत हासिल की है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 246/5 रहा है, जबकि न्यूनतम स्कोर 70 है। रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर 210/5 दर्ज किया गया है। औसतन प्रति विकेट 26.18 रन और प्रति ओवर 8.11 रन बनते हैं, जबकि पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165.16 रन रहा है।
CSK और GT की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

