CSK vs MI IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 44वें मुकाबले में आज लीग की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। अब CSK को मुकाबला जीतने के लिए 160 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
मुंबई की पारी में नमन धीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रयान रिकेल्टन ने 37 रन, सूर्यकुमार यादव ने 21 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 18 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा नूर अहमद को 2 विकेट मिले, जबकि रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
CSK और MI की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजापनीत सिंह
मुंबई इंडियंस (MI)
विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र
इम्पैक्ट प्लेयर: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

