दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरकुंडा में बकरी बेचकर मिले पैसों के बंटवारे को लेकर उपजा मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

READ MORE: ओंकारेश्वर झूला पुल का लोडिंग तार टूटा, दोनों ओर लगाए गए ताले, सुरक्षाकर्मी भी तैनात   

पुलिस की माने तो बरकुंडा निवासी हीरालाल (35) पिता रघुवीर मेहतर का अपने सगे भाई विनोद और चचेरे भाइयों (चाचा के लड़के) कमलेश और चाचा संतोष मेहतर के साथ बकरी बेचने से मिले रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात चारों बैठकर पैसों का हिसाब कर रहे थे, तभी अचानक किसी बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आरोपियों ने हीरालाल पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे हीरालाल के सिर पर डंडा लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE: सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप 

मारपीट के दौरान आरोपियों ने पास ही पड़े लकड़ी के भारी डंडे से हीरालाल के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि हीरालाल वहीं जमीन पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खूनी संघर्ष के दौरान जब मृतक की मां और पत्नी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m