कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में 8 महीने के बच्चे की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उल्टी की शिकायत पर परिजनों ने बच्चे को निजी अंकुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद परिजनों ने अंकुर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। बच्चे के पिता ने अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत की है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कार्रवाई में जुट गई है।

दअरसल, जलालपुर निवासी प्रशांत कुशवाह अपने 8 महीने के बेटे तानुष को उल्टी की शिकायत पर बुधवार को जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज में स्थित निजी अंकुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। लेकिन डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार रात तानुष की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए।और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। 

परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की हैं। वहीं ने पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर बच्चे की मौत को लेकर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m