Delhi Assembly Monsoon Session Uproar Over AAP MLA T-shirts: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मानसून सत्र के दूसरे दिन 10 अगस्त को दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी यानी आप विधायकों ने साइकिल घोटाले (Bicycle scams) का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। आप विधायक साइकिल घोटाला, आशीष सूद इस्तीफा दो.. वाली टी-शर्ट पहन कर पहुंच गए। हंगामा करने के कारण विधानसभा अध्य्क्ष विजेंदर गुप्ता ने आप के 6 विधायकों का मार्शल आउट करा दिया।
दरअसल विधानसभा में आप विधायक संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, प्रेम कुमार, सोम दत्त और अजय दत्त साइकिल घोटाला, आशीष सूद इस्तीफा दो.. वाली टी-शर्ट पहन कर पहुंचे थे। दरअसल आम आदमी पार्टी छात्राओं को बांटे जाने वाले साइकिलों की खरीद में रेखा गुप्ता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। आप का कहना है कि दिल्ली सरकार ने साइकिल तय कीम से ज्यादा रेट पर खरीदीं हैं।
AAP विधायकों का आरोप है जो साइकिल 4000 की है। वही साइकिल सरकार 7000 की खरीद रही है। ऐसा कैसे हो सकती है। हमें एक साइकिल 4000 की मिल रही है और जब सरकार एक लाख तीस हजार साइकिल खरीद रही है, तो उसे तीन हजार प्रति साइकिल महंगी कैसे मिल सकती है? AAP ने आरोप लगाया कि इतनी साइकिल सरकार ने सीधे हीरो कंपनी से नहीं खरीदी, बल्कि इसकी खरीद के लिए प्राइवेट कंपनी को टेंडर दिया जो अपने आप में सवाल खड़े करता है।
आप विधायकों के इस तरह की टी-शर्ट पहनकर आने पर विधानसभा अध्य्क्ष विजेंदर गुप्ता ने आपत्ति जताई। इस दौरान बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी भड़क उठे। इस दौरान मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी अध्यक्ष से आप विधायकों को सदन की कार्यवाही से हटाने के लिए कह डाला। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने इस दौरान विरोध किया और जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद सभी को मार्शल बुलवाकर विधानसभा से बाहर कर दिया गया।
मार्शल आउट किए विधायकों ने क्या-क्या कहा?
मार्शल आउट किए गए आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा-छात्राओं को बांटे जाने वाले साइकिलों की खरीद में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज आप विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली की जनता का सिर्फ एक सवाल है कि जब वही साइकिल 4,200 रुपये में मिल रही थी, तो 1.30 लाख साइकिलों की खरीद के लिए 6,957 रुपये प्रति साइकिल क्यों चुकाए गए? यानी करीब 3,000 रुपये प्रति साइकिल का घपला हुआ। आखिर ये पैसा किसकी जेब में गया? संजीव झा ने कहा ‘जिस योजना का उद्देश्य हमारी बेटियों को सुविधा और शिक्षा से जोड़ना था, उसमें अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो जवाबदेही तय करनी ही होगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


